नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। शहर के श्रीकृष्ण नगर में होने वाले श्री महाविष्णु यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को शोभायात्रा और जलभरी से की गई। कार्यक्रम की अगुआई महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्बारा की गई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रिसियप दोमुहान संगम से जलभरी कर इसकी शुरुआत की। वहीं मुख्य यजमान के रूप में विकास कुमार व पूजा कुमारी, अजय कुमार गौतम व शोभा देवी, सतीश कुमार व सुनीता देवी रहें।
शोभायात्रा श्रीकृष्ण नगर यज्ञ स्थल से निकलकर क्लब रोड होते हुए रिसियप दोमुहान तक गया और पूरे रास्ते को भक्तिमय कर दिया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में शाम में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज के प्रवचन के बाद संगीत, रासलीला सहित का आयोजन होगा। समस्त अतिथियों के ठहरने, भोजन सहित सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामानुज शर्मा, अनूप कुमार, नागेंद्र शर्मा, नारायणदास, अजीत कुमार, विनोद पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।