जिले के दोनों जदयू विधायकों का अभिनंदन सह आभार कार्यक्रम आयोजित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में जदयू 2 लाख लोगों को सदस्यता ग्रहण कराएगी। इसकी शुरुआत शनिवार को शहर के सम्राट अशोक भवन से की गई। यहां जिले के दोनों जदयू विधायक रफीगंज से नवनिर्वाचित प्रमोद कुमार सिंह एवं नवीनगर से चेतन आनंद का अभिनंदन सह आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। साथ ही सदस्यता अभियान (2025 से 2028) की शुरुआत की गई।
विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जिले के सभी कार्यकर्ताओं की आज इस कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज हुई है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया क्योंकि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। विधायक ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता ने इस बार भारी बहुमत से चुनाव जीताकर यह साबित कर दिया कि उन्हें केवल विकास करने वाला ही नेता चाहिए।

वहीं विधायक चेतन आनंद ने कहा कि हर 3 साल पर पार्टी के द्वारा सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया जाता है जिससे पार्टी को मजबूती मिलती है और सभी सक्रिय लोग इसमें शामिल होते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह एवं मंच संचालन मुमताज अहमद जुगनू ने किया।