नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर लोग आज देश भर में गंगा स्नान कर रहे हैं. पुनपुन नदी तट पर सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान का काफी महत्व है।
विष्णु पुराण में कहा गया है कि भगवान विष्णु आज गंगाजल में वास करते हैं और मत्स्य धारण कर उस पानी को शुद्ध करते हैं. वहीं, पुनपुन नदी को आदि गंगा कहते हैं. यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा पर लोग यहां आकर गंगा स्नान करते हैं और आस्था की डुबकी लगाते हैं।
पुनपुन पांडा समिति के सचिव रिंकू पांडे ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन करीब 100 साल के बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। इसे कार्तिक के अलावा त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन दीपदान और विष्णु पूजा का खास महत्व रहता है। इस दिन को देव दिवाली भी कहा जाता है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का महत्व बढ़ जाता है।