नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। केंद्रीय विद्यालय एनपीजीसी नबीनगर के सबसे ऊर्जावान एवं गोल्ड मेडलिस्ट शिक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 31 दिसंबर 2025 को उनकी कार्यवधि पूर्णता पर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय प्रशासन के द्वारा बड़े ही धूमधाम से विदाई समारोह आयोजित की गई।
बताते चलें कि डॉ अनिल कुमार सिंह ने लगभग 30 वर्षों की सेवा में कई महत्वपूर्ण कार्य संपादित किया. उनके पढ़ाए गए विद्यार्थी देश-विदेश के विभिन्न विभागों में उच्च पद पर आसीन हैं. डॉक्टर अनिल कुमार सिंह एक अच्छे इंसान के साथ-साथ बहुत ही उम्दा प्रशासनिक कार्यशैली के जानकार हैं. उनकी सेवा की मिसाल ही है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने वर्ष 2019 में उनको पूरे पटना संभाग में बेस्ट टीचर के अवार्ड से सम्मानित किया था।

उनसे बात करने से ज्ञात हुआ कि डॉ सिंह तीन विषयों में मास्टर डिग्री प्राप्त हैं. साथ ही संस्कृत विषय में वे पीएचडी डिग्री से सम्मानित हैं. डॉ अनिल कुमार सिंह कॉलेज सेवा में जाना चाहते थे, परंतु केंद्रीय विद्यालय संगठन में भी उन्होंने खूब ख्याति कमाई है. आज भी वे अपने विषय के अच्छे जानकार हैं और निकट भविष्य में भी वे शिक्षा से जुड़ा जुड़े रहने की बात की है।
डॉक्टर सिंह औरंगाबाद जिले के ही कनबेहरी गांव के निवासी हैं, जो समाज सेवा करना चाहते हैं। विदाई सम्मान समारोह में एनटीपीसी नबीनगर के कई अधिकारी मौजूद रहे. डॉक्टर सिंह की कार्यशैली से संतुष्ट होकर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने उन्हें 3 महीने का अतिरिक्त एक्सटेंशन भी प्रदान किया है. आज शिक्षकों को डॉक्टर अनिल कुमार सिंह के पद चिन्ह पर चलते हुए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।