नवबिहार टाइम्स संवाददाता
नारदीगंज (नवादा)। थाना क्षेत्र के करना गांव के समीप तिलैया नदी के पुल के समीप में रविवार की सुबह में एक अधेड़ मजदूर का शव को पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान सैदपुर मिल्की गांव का स्व. वालेश्ववर मांझी का 51 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष मांझी के रुप में किया गया है। घटना की सूचना पर नारदीगंज व हिसुआ थाना की पुलिस पहुंची है। उसके बाद मामले की छानबीन की। यह इलाका नारदीगंज व हिसुआ सीमा पर है। नारदीगंज थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।
हादसे की खबर पाते ही स्वजन व शुभचिंतकों में मातम छा गया। मृतक की पत्नी सुनैना देवी, पुत्र शंकर मांझी व पुत्री बिंदु कुमारी समेत अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। लोग सांत्वना देने में लगे रहे। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसे एक पुत्र है, जो विवाहित हैं। वही पुत्री अविवाहित है। मृतक के आश्रितों व स्थानीय लोगों ने आपदा प्रबंधन कोष से सहयोग राशि उपलब्ध कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।