नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। पुनपुन प्रखंड के रसिलचक गांव में मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रहे दिवगंत महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म कार्यक्रम मे सम्मलित हुए एवं उनके तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके शोक संतत परिजनों से मुलाकात की। दरअसल दिवगंत पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र सिंह समता पार्टी के दौर के साथी थे और काफी नजदीकी भी थे।
कार्यक्रम में विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी, ललन शर्राफ, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सहनी, ओम सिंह मनीष कुमार सहित गणमान्य नेतागण ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जाता है कि दिवगंत महेंद्र सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे इस बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। बहरहाल श्राद्ध कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने दिवगंत आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना और श्रद्धांजलि अर्पित की।