नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। राज्य के प्रख्यात चिकित्सक एवं लायन्स क्लब औरंगाबाद आदित्य के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजकिशोर सिंह तथा एमएलएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की चेयरपर्सन सरिता सिंह को लायन्स क्लब की ओर से आज सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव आनंद प्रकाश एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने उन्हें मेमेंटो, क्लब डायरेक्टरी, पेन एवं बैच देकर सम्मानित किया।
सम्मान के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने दोनों के सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
इस मौके पर डॉ. ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि लायन्स क्लब जनसेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मानवता से जुड़े कार्यों में क्लब की विशिष्ट भूमिका रही है और भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए क्लब के सदस्य तत्पर रहेंगे।