By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये

    सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का संकल्प नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद।…

    By NBT Admin
    BiharBhagalpur

    बिहार के सबसे बड़े निजी पावर प्रोजेक्ट का जायजा लेने पीरपैंती पहुंचे गौतम अदाणी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना/भागलपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी समूह के…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई स्व. राम विलास शर्मा की जयंती, गोह में उमड़ा जनसैलाब

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। गोह प्रखंड परिसर रविवार को ऐतिहासिक क्षण का…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandDhanbad

    सरायढेला सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों को मार डाला

    नवीन सिन्हा/नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव…

    By NBT Admin
    JharkhandBokaro

    नए लेबर कोड एवं बैंको के निजीकरण के खिलाफ भारत बंद के समर्थन में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो बोकारो। चार नए श्रम कानूनों और बैंकों के निजीकरण…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये

बिहार के सबसे बड़े निजी पावर प्रोजेक्ट का जायजा लेने पीरपैंती पहुंचे गौतम अदाणी

राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई स्व. राम विलास शर्मा की जयंती, गोह में उमड़ा जनसैलाब

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये

NBT Admin
Last updated: February 23, 2026 3:18 pm
By NBT Admin
Share
5 Min Read
SHARE

सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का संकल्प

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त सामाजिक सेवा गतिविधियों के लिए पहचान रखने वाले लायंस क्लब इंटरनेशनल से सम्बद्ध औरंगाबाद में लायंस क्लब ऑफ औरंगाबाद ‘आदित्य’ का गठन किया गया है। क्लब के गठन के साथ ही शहर में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के नए अध्याय की नींव रखी गई है। रविवार की रात कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार में कमल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में क्लब की कार्यकारिणी का गठन करते हुए आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि मार्च माह में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर क्लब का विधिवत इंस्टालेशन किया जाएगा। बैठक में लायंस क्लब सोनभद्रा डिहरी की पूर्व अध्यक्ष सांवली सिन्हा भी उपस्थित थी।

- Advertisement -

चुने गए पदाधिकारी

- Advertisement -

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमल किशोर को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. बीके सिंह, डॉ. शीला वर्मा और अजय कुमार संतोष (लोक अभियोजक) को जिम्मेदारी सौंपी गई। निदेशक पद पर डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा एवं रितेश कुमार, प्रशासक के रूप में श्रीराम अम्बष्ठ, सचिव के रूप में आनंद प्रकाश तथा संयुक्त सचिव के तौर पर प्रो. नीलम रानी, संजना किशोर और सलोनी श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। इसके अलावा सरिता सिंह को जीएमटी (मेंबर), सूर्यकांत को जीएलटी मेंबर, अजय कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, विनय प्रकाश को लीडरशिप चेयरपर्सन, कुमारी मृदुला को सर्विस चेयरपर्सन तथा साकेत कुमार एवं कौस्तुभ किशोर को जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई जिसमें क्लब के विस्तार और अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब औरंगाबाद ‘आदित्य’ का उद्देश्य जिले में सेवा भावना को मजबूत करना और समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाना है।

- Advertisement -

जन सेवा के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, सामाजिक सरोकारों की विस्तृत योजना

पहली बैठक में वर्षभर किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई। क्लब द्वारा समग्र विकास के उद्देश्य से एक गांव को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण और ग्रामीण महिलाओं को साड़ी उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा स्कूली बच्चों के बीच लेखन, कविता और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पंचायत चुनाव के दौरान किसी एक ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करने के लिए विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी प्रस्तावित किए गए हैं।

- Advertisement -

इसके अलावा दीपावली की पूर्व संध्या पर जरूरतमंदों के बीच मिठाई पैकेट वितरण और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भी क्लब की कार्ययोजना में शामिल है।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च माह में औपचारिक इंस्टालेशन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्लब की नई टीम को विधिवत जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा विश्वास जताया कि लायंस क्लब ऑफ औरंगाबाद ‘आदित्य’ आने वाले समय में जिले में सामाजिक बदलाव की मजबूत मिसाल बनेगा।

नये सदस्य जोड़े जाएंगे

बैठक के उपरांत अध्यक्ष डॉ कमल किशोर ने बताया कि लायंस क्लब में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। समाज के विविध क्षेत्रों से नागरिकों को क्लब की सदस्यता दी जाएगी। डॉ शीला वर्मा ने कहा कि समाज सेवा के लिए इच्छुक महिलाओं को भी क्लब का सदस्य बनाने पर उनका जोर होगा।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दी शुभकामनाएं

बैठक के उपरांत औरंगाबाद पहुंचे लायंस क्लब जिला 322ए के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार ने नए अध्यक्ष कमल किशोर तथा उनकी पूरी टीम को क्लब के गठन के लिए शुभकामनाएं दी और इस क्लब से अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफलता हासिल करने के साथ-साथ कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जतायी।

TAGGED:Lions Club in Aurangabad
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

बिहार के सबसे बड़े निजी पावर प्रोजेक्ट का जायजा लेने पीरपैंती पहुंचे गौतम अदाणी
लेटेस्ट न्यूज़ National
राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई स्व. राम विलास शर्मा की जयंती, गोह में उमड़ा जनसैलाब
लेटेस्ट न्यूज़ National
तरंग से तरंगित हुआ विवेकानंद परिसर, बच्चों ने दिखाए प्रतिभा के विविध रंग
लेटेस्ट न्यूज़ National
एनटीपीसी नबीनगर में बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, टीम कहलगांव ने जीता खिताब
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन
लेटेस्ट न्यूज़ National
बीआरबीसीएल में सोन बसंत उत्सव का भव्य उद्घाटन
लेटेस्ट न्यूज़ National
एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये का जीविका ऋण वितरण ऐतिहासिक उपलब्धि
लेटेस्ट न्यूज़ National
शाहाबाद सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ के निदेशक बने राजा पाण्डेय
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरुद्ध छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार व एक किशोर निरुद्ध 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?