नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। महान खगोलविद आर्यभट्ट की कर्मभूमि रही तारेगना की अंतरराष्ट्रीय ख्याति को देखते हुए खेल युवा संस्कृति विभाग की ओर से अनुमंडल प्रशासन ने गांधी मैदान मसौढ़ी में शनिवार को एक दिवसीय आर्यभट्ट महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधवत तौर पर दीप जलाकर पाटलिपुत्रा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व विधायक अरूण मांझी, एसडीएम अमित कुमार पटेल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कोमल किरण ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मंच संचालन बीडीओ प्रभाकर कुमार ने की।
सांसद रामकृपाल यादव ने कहा यह महोत्सव तारेगना के इतिहास को जीवंत करेगा। क्योंकि न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के सभी वैज्ञानिकों ने माना कि मसौढ़ी का तरेगना जहां कभी आर्यभट्ट अपनी वेधशाला बनाकर तारों की गणना किया करते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जुलाई 2009 को पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने आए थे दुनिया भर के 136 देश के वैज्ञानिक भी आए थे। वहीं एसडीएम ने कहा की आर्यभट्ट न केवल गणितज्ञ थे बल्कि खगोलविद थे और विज्ञान के क्षेत्र में कई रहस्यों का उद्वेदन किया था। मौके पर कई स्कूलों के छात्र-छात्र शामिल हुए। कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, मे छठ की छठा, बाल विवाह, बेटी बचाओ, चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल से पुरस्कृत किया गया है।
मौके पर डॉ सुनील गवास्कर, राहुल चंद्रा, विश्वरंजन, संजय केसरी, संतोष अनमोल, खुशबू रानी, डा रामजयपाल, डॉ सुधीर, कृष्णा सिंह, अभय कुमार, प्रशांत कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग गांधी मैदान इस महोत्सव का गवाह बने।