नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिला अंतर्गत घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में विगत कुछ दिनों से उत्पन्न हो रही समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में उनके शिकायतों के पंजीकरण, ससमय निराकरण एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है।
इस क्रम में जिला आपदा प्रबंधन शाखा, औरंगाबाद में 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। उक्त नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निरंतर कार्यरत रहेंगे तथा प्राप्त शिकायतों का तत्परतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष में सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं शिकायत दर्ज कराने हेतु दूरभाष संख्या- 06186-295027 क्रियाशील है। इसके अतिरिक्त पीएनजी से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु मोबाइल संख्या 9535954995 भी निर्धारित की गई है।
सभी जिले वासियों से अनुरोध है कि एलपीजी आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपर्युक्त नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।