छह नम्बर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने के दौरान ही दौड़कर जनरल कोच में चढ़ने के क्रम में रेल ट्रैक पर गिरने से हुई घटना
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया जी। पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन के छह नम्बर प्लेटफार्म पर महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की महाबोधि एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई है। दोनों मृत यात्रियों की पहचान मो खालिद आलम पिता खुर्शीद आलम घर भगहर थाना बाराचट्टी जिला गया तथा सरयू प्रसाद पिता गनौरी साव थाना डिहरी जिला जहानाबाद के रूप में की गई। दोनों यात्री गया से नई दिल्ली के लिए जनरल टिकट लिया था।
रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दिया गया है। घटना की सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। रेल ट्रैक से शव को हटाने के बाद ट्रेन का परिचालन कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।