नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
डेहरी ओन सोन (रोहतास)। एनडीए सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सचिन कुमार सिंह ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र के अमरा तलाब, नहौना मोड़ पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत के साथ भाजपा नेताओं के साथ जनसंपर्क अभियान तेज किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं — जैसे कि बिजली, वृद्धा पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, परिवहन और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ कैसे लिया जाए, इसके संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर “मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना” की औपचारिक शुरुआत भी की गई, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।