नवबिहार टाइम्स संवाददाता
नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज में फोरलेन पर शादीपुर गांव के समीप ई रिक्शा में मारुति ने टक्कर मार दिया। इस सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वही दो जख्मी होने की बात कही जा रही है। मृतका की पहचान मियां बिगहा निवासी स्व.मोती मांझी के 71 वर्षीय पत्नी कालो देवी के रुप में किया गया है। वही जख्म हालात में ई रिक्शा चालक हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा निवासी शम्भु सिंह का पुत्र निरंजन सिंह व भेलवा निवासी उमेश मांझी की पत्नी दौलती देवी बताया गया है। घटना सोमवार को घटी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। इस घटना की खबर पाते ही स्वजन और शुभचिंतकों में मातम छा गया। रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। बताया कि ई रिक्शा पर मियां बिगहा निवासी कालो देवी, भेलवा निवासी दौलती देवी नारदीगंज की ओर आ रहे थे। ई रिक्शा चालक सोनसा निवासी निरंजन सिंह वाहन को चला रहे थे। जैसे ही शादीपुर गांव के समीप मोड़ से नारदीगंज की ओर मुड़ने वाले थे तभी राजगीर की ओर से आ रही मारुति ने जोरदार टक्कर मारा। जिससे ई-रिक्शा पलट गया।
घटना की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाला मारुती को जब्त कर लिया गया। उसके बाद घायलों को 112 टीम के द्वारा नारदीगंज सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद कालो देवी को मृत घोषित कर दिया गया। कहा गया मृतक कालो देवी अपनी पुत्री पानो देवी पति गोनू मांझी के घर सुंदरवन गांव जा रही थी। वही जख्मी दौलती देवी नारदीगंज से भगवानपुर जा रही थी। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस मौके पर एसआई धीरेंद्र पासवान, मो शोएब, अजय कुमार पुलिस बल के साथ घटना का जायजा लिया।