नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद के बियाडा स्थित नवबिहार टाइम्स अखबार के प्रेस प्लांट में विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा स्थल पर पुष्प, फल एवं मिष्टान अर्पित किए गए। हवन-पूजन कर उपकरणों, मशीनों और औजारों की भी विधिवत पूजा की गई। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। इसके बाद सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पी माना जाता है। वे निर्माण कला, वास्तुकला और औद्योगिक उन्नति के अधिष्ठाता देव हैं।