नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े सैंकड़ो की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित किया गया। हुआ। इसमें सभी महिलाओं ने औरंगाबाद विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृव में बिहार में सभी वर्ग के लोगों का विकास हुआ है और लोग प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यो से बहुत प्रभावित है। वहीं महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिला एनडीए के साथ हैं और प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के पक्ष में मतदान करेंगे।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. आकांक्षा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, मीना कुमारी, संजू कुमारी, सेवंती कुमारी, रीता देवी, रजनी देवी, चंद्रावती देवी, सुनीता कुमारी, पानवी देवी, तेतरी देवी, गीता कुमारी, रूबी सिंह, गीता सिंह, अनीता मिश्रा, रंजिता सिंहा, कमला कुमारी, शकुंतला देवी, राधिका देवी, मंजू कुमारी, बंदना कुमारी, करुणा सिंह, प्रियंका कुमारी, डॉ विनोद कुमार, विनय सिंह, गुड्डू सिंह, अजय यादव, सूर्यदेव पाण्डेय, रविन्द्र कुमार सिंह, चम्पा देवी, नीलम देवी सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।