नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता, कुशल संगठनकर्ता और बिहार के पत्र निर्माण मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए गया है। इस पर औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बधाई दी है। इस अवसर पर विधायक के आवासीय कार्यालय पर सभी को मिठाई खिलाई गई।

बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, सुजीत कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता उज्जवल कुमार, अरविंद पासवान, विनोद चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, मुखिया अमरेश कुमार सिंह, मनजीत कुमार सिंह, जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, अशोक पांडे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक बसु आदि शामिल हैं।