नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। एनटीपीसी नबीनगर में चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन उप मुख्य श्रम आयुक्त सचिन कुमार एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी एम. पी. सिंह तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना प्रमुख एल. के. बेहरा तथा महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) अनिल कुमार टी. सी. द्वारा उप मुख्य श्रम आयुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण सत्र में एनटीपीसी नबीनगर के वरिष्ठ अधिकारीगण, मुख्य ठेकेदारों के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिकों ने सहभागिता की।
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इन संहिताओं में किए गए प्रमुख विधायी परिवर्तनों की जानकारी साझा करना था। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने चारों श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभाव एवं कार्यान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों एवं प्रबंधन को नए श्रम कानूनों की बेहतर समझ प्राप्त हुई, जिससे भविष्य में उनके प्रभावी अनुपालन में सहायता मिलेगी। एनटीपीसी नबीनगर प्रबंधन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाता है. जिससे सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती रहे।