नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान की भूमि बोधगया के काल चक्र मैदान में हम सब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से बड़ी संख्या में योग में लोग शामिल हुए। वहीं उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। अगर हमें स्वस्थ रहना है तो जीवन में योग को अपनाना ही पड़ेगा। करिए प्रत्येक दिन एक घंटा योग, रहिए 24 घंटा निरोग। व्यायाम से शरीर का हार्डवेयर तो प्राणायाम से शरीर का सॉफ्टवेयर मजबूत होता है। योग का अर्थ ही होता है जुड़ना। आत्मा का परमात्मा से, संसार का प्रकृति से जुड़ना योग कहलाता है। आज भोगवादी दुनिया में लोग निरोगी एवं स्वस्थ काया के लिए तरस रहे हैं। हमें भोगवाद को छोड़कर योग वाद को अपनाना होगा, तभी स्वस्थ शरीर, स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का सपना साकार होगा। हम सबको अपने भाग दौड़ की जिंदगी में से एक घंटा निकाल कर हमें योग और प्राणायाम के लिए समय देना होगा। स्वस्थ समाज बनाना होगा।
प्रधानमंत्री के प्रयत्न कारण पिछले 10 वर्षों से विश्व भर में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। आज एक बार फिर से जन-जन को संदेश देने का दिन है। दूसरी और हमें स्वस्थ रहने के लिए सही आहार का चयन करना होगा। विदेशी फास्ट फूड, चिकनाई युक्त व्यंजन, तेल मसाला से दूर रहकर हमें प्रत्येक दिन भोजन की थाली में मोटे अनाज का व्यंजन जरूर लेना चाहिए। तीसरा हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशी और संरक्षण के लिए सजग रहना होगा। संसार में अगर हमें जीना है तो योग, प्राणायाम, खानपान में मोटे अनाज का भोजन में सामिल कर और पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। प्रकृति का दोहन_शोषण कम से कम करना पड़ेगा। प्रकृति का अत्यधिक दोहन शोषण के कारण जलवायु परिवर्तन के प्रकोप का कोप भाजन हम सब बन रहे हैं।
मौके पर गया जी पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय मांझी, जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवानंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष अजय तनी, योग शिक्षक सनी कुमार, जिला मंत्री नीरज निश्चल, मुन्नीलाल, अमर शेखर, आदित्य वर्धन, राजू कुमार, चंदन कुमार, सुधांशु मिश्र, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश, भोला कुशवाहा, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।