नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जीटी रोड से सटे रायपुर गांव स्थित बटाने नदी के किनारे आगामी 25 जनवरी 2026 को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में शिव शिष्य हरिंद्रानंद जी के संदेश आइए भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं को लेकर शिव शिष्या दीदी बरखा आनंद जी आएंगे। रविवार को शिव शिष्य परिवार की शाखा कार्यालय औरंगाबाद में बरखा दीदी के कार्यक्रम को लेकर एक बैठक बुलाई गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में शिव शिष्य परिवार शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज योग्य गुरुओं की कमी हो आई है। अध्यात्म के गलत दिशा–निर्देश के कारण पूजा पद्धति कालगत समस्याओं एवं संकीर्णताओं और दूर करने में असफल होकर आरोप के घेरे में है। अध्यात्म के इस संक्रांति काल में मानव कल्याण हेतु एकमात्र विकल्प सही गुरु का उपलब्ध हो जाना है।
भगवान शिव आदिकाल से आदिगुरु एवं जगतगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हैं। कोई भी व्यक्ति शिव को सहजता से अपना गुरु बना सकता है। महेश्वर शिव का यथार्थ में जन-जन का गुरु होना ही जगतगुरु एवं महागुरु पद की सार्थकता सिद्ध करता है।