नवबिहार टाइम्स संवाददाता
औरंगाबाद। करीब 12 एकड़ में लगे अफीम के फसलों को मदनपुर पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त कार्रवाई में विनष्ट किया गया हैं। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सागरपुर एवं ढकपहरी के जंगल इलाकों में की गई। इस मामले में लिप्त लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह के निर्देशन में मदनपुर एसडीपीओ अमित कुमार एवं सीआरपीएफ के 47वीं बटालियन के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर छापामारी किया गया।
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि करीब 12 एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया हैं। अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए आम लोगों को भी साथ मिलकर पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास हो रहे अफीम की खेती के बारे में प्रशासन को सूचित करें जिससे इस प्रकार की खेती पर पुर्ण रूप से विराम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती आने वाले पीढियों के लिए काफी हानिकारक सिद्ध होगा। इसका दुष्परिणाम हमारे आने वाली कई पीढ़ियों तक को भुगतना पड़ेगा।
इस संदर्भ में वन विभाग के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही हैं। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप अफीम माफियाओं का भारी नुकसान हुआ है। इससे उनका मनोबल गिरा हुआ है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगा। इस कार्रवाई में मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।