नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। प्रखंड के सिंदुआर ग्राम में सिंदुआर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार की रात को किया गया। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रघुबिगहा और कुरमा के बीच खेला गया। कुरमा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 10 विकेट गंवाकर कुल 105 रन बनाया। वहीं सामना करते हुए रघुबिगहा की टीम ने सात ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच रघुबिगहा टीम के कल्लू कुमार और मैन ऑफ द सीरीज कुरमा के गोलू कुमार को दिया गया। विजेता टीम रघुबिगहा में कैप्टन भोला पटेल के अलावा राजा पटेल, निशांत पटेल, कल्लू, छोटू, बिट्टू अंकुश, अंकित, जट्टा, यशवंत, चिंटू आदि ने भाग लिया।