नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
कोलकाता/दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत बिहार ही नहीं बल्कि कोलकाता और दिल्ली में भी धूमधाम से मनाया गया। दोनों जगहों पर व्रतियों ने आस्था के इस महान पर्व को मनाकर भगवान भास्कर और छठी मईया की पूजा–अर्चना की। कोलकाता में राखी रानी प्रसाद ने व्रत किया तो दिल्ली में निभा सिन्हा, स्मिता सिन्हा और रीमा सिन्हा ने व्रत किया।

इस दौरान व्रतियों ने कहा कि छठ व्रत हम लोगों का बहुत ही महान पर्व है और पूरे वर्ष हम लोग इसका इंतजार करते हैं ताकि आस्था के साथ भगवान भास्कर और छठी मईया की पूजा कर सकें।
मौके पर रुपेश रंजन प्रसाद ने व्रतियों की मदद की।