नवबिहार टाइम्स संवाददाता
डेहरी ऑन–सोन। सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तिलौथू के सरैया चौक पर बुधवार को जदयू के वरिष्ठ नेता और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी डॉ निर्मल कुशवाहा ने दावत–ए–इफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान डॉ निर्मल कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखा है और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। हमारी सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा समाज में शांति और भाईचारे को प्राथमिकता देती है। वहीं आगे भी समाज के हर तबके की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेगी।
इफ्तार पार्टी में विभिन्न समुदाय और राजनीतिक दलों से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान डॉ निर्मल कुशवाहा ने भी रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और कहा कि रमजान केवल उपवास रखने का नाम नहीं है बल्कि यह आत्म संयम, इबादत और परोपकार का संदेश देता है। यह महीना हमें धैर्य, आत्म शुद्धि और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। रमजान में किए गए अच्छे कार्यों का 70 गुना पुण्य प्राप्त होता है इसलिए सभी को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। डॉ कुशवाहा ने कहा कि रमजान का असली मकसद समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है।
इफ्तार पार्टी में मो असलम खान, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जदयू पंचायत अध्यक्ष फिरोज आलम, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो यार खान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष खलील कुरैशी, महेंद्र पासवान, वसीम अंसारी, फिरोज खलीफा, सलाम खलीफा, गुड्डू खान, मुखिया शाहिद अली, रेसलात अली, एमडी राजा, राजा इमाम, उप प्रमुख जोखन पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजद राजबली सिंह, जहांगीर कुरैशी, इम्तियाज खलीफा, नजरुल बड़ी कुरैशी, आफताब इदरीसी आदि मौजूद रहे।