धनरूआ एवं गौरीचक थाने में पूर्व से कई मामलों में था वांछित
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। धनरूआ पुलिस ने एक टॉप टेन अपराधी को हथियार के साथ धनरूआ थाने क्षेत्र के चकजोहरा गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर धनरूआ थाना के टॉप 10 अपराधी अवध कुमार पे० विजेन्द्र प्रसाद सा०-चकजोहरा को एक अवैध देशी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार अपराधी अवध पर पहले से ही कई मामले थाने में दर्ज रहे हैं जहां धनरूआ थाने में तीन मामले और गौरीचक में दो मामले दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसा इनपुट मिल रहा था कि एक अपराधी हथियार के बल पर लोगों के बीच दहशत कायम कर रहा है, वही एक केस में जबरन केश उठाने की धमकी भी दे रहा है, इस इनपुट पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी, इसी दरमियान एक युवक को गिरफ्तार किया गया जहाँ पूछताछ के दौरान वह युवक ने इस अवधेश के बारे में जानकारी दि और इसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित करते हुए इसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। जांच पड़ताल में पता चला कि यह वीर मेले में भी जाकर हथियार के बल पर अपराध करने की योजना बना रहा था जिसे ससमय गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी टीम में पु०अ०नि० अमित कुमार थानाध्यक्ष, अ०नि० अंकित कुमार नदवा ओ०पी०, पु०अ०नि० राहुल कुमार शाह बहरामपुर ओ०पी०, पु०अ०नि० राजेश रौशन, स०अ०नि० अभय कुमार सुमन धनरूआ थाना एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।