बिहार बदलाव सभा में जन सुराज व गोह के भावी प्रत्याशी इंजीनियर संजय ने निशाना साधा
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
गोह। बिहार अब बदलाव चाहता है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास चाहता है। 35 साल में लालू और नीतीश सिर्फ जाति की राजनीति किए और सत्ता अपने हाथ में रखे। लेकिन अब बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहती है। यह बातें जन सुराज पार्टी व गोह विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी इंजीनियर संजय प्रसाद कुशवाहा ने कही। शनिवार को गोह के पांडे मैरिज हॉल में बिहार बदलाव सभा के दौरान उन्होंने लालू और नीतीश दोनों पर एक साथ निशाना साधा।
इंजीनियर संजय ने गोह क्षेत्र के विकास का ब्लूप्रिन्ट भी जनता के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा की आजादी के 78 साल बाद भी गोह क्षेत्र के कई गांवों तक सड़कें नहीं पहुंची है। हर साल बड़ी संख्या में हमारे युवा रोजी -रोजगार की तलाश में घर छोड़कर दिल्ली-मुंबई के लिए पलायन कर रहे हैं। आखिर कब तक यह सब चलता रहेगा। अब अपने बच्चों के भविष्य के लिए क्षेत्र की जनता वोट करने का मन बना ली है।
मौके पर राम नरेश सिंह चुनाव प्रभारी, धर्मराज यादव गोह प्रखंड प्रभारी, रामाधार सिंह अनुमंडल किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आल्हा चौबे गोह प्रखंड उपाध्यक्ष, मुन्ना गुप्ता जिला सचिव, अरविंद सिंह किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोह, निरंजन कुमार जिला सचिव, मनोरमा देवी सरपंच गोह, बृजलाल रजक सरपंच बरमा खुर्द, राधा देवी गोह महिला अध्यक्ष, सुशील कुमार एल पीआर जेसएस पीटी, चांद सिंह जेसएस पीटी, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा मंच संचालक, सुरेश मेहता मंचाध्यक्ष, राजकुमार राम आदि उपस्थित रहे।