16 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलेगा मेला
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। पुनपुन में पौष माह का मिनी पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। जो 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है. पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला का उद्घाटन विधायक श्याम रजक, एसडीएम अभिषेक कुमार, प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, नगर अध्यक्ष रितेश भुटाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक श्याम रजक ने कहा की पुनपुन में देश-विदेश से लोग यहां पर अपने पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान करने आते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा की पुनपुन घाट का अपना ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रहा है। मेले के स्वरूप को और विस्तार करने की जरूरत है। 20 वर्ष पहले का पुनपुन व आज के पुनपुन में काफी बदलाव देखने को मिली है।
धर्म में आस्था व विश्वास रखने वाले पितरों की मुक्ति के लिए देश-विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु पिंडदान करने के लिए पुनपुन नदी घाट पर आते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा खरमास मिला भगवान सूर्य पर समर्पित है क्योंकि भगवान सूर्य 15 दिनों के लिए आराम करने चले जाते हैं जहां रथ में गधे को जोड़कर भगवान सूर्य का रथ चलाया जाता है। जिससे मौसम भी परिवर्तन होता है।
एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि खरमास मेला की शुरुआत नेपाल के राजा ने की थी। इसके अलावा उन्होंने देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों की हर मूलभूत सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था आदि की व्यापक तैयारी के बारे में बताया।
मौके पर कार्यपालक अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी धर्मवीर कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कोमल किरण, पुनपुन बीडीओ उदय कुमार, सीओ ममता कुमारी, ईओ पुष्पक कुमार मौजूद रहे।