नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है।
अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदनों के सदस्य बनकर एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है। वे पहली बार संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पूर्व वे लोकसभा, बिहार विधान परिषद और बिहार विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिहार की बागडोर संभालते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में बिहार ने कठिन दौर से निकलकर नई पहचान बनाई है। अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता ने राज्य की दिशा और दशा दोनों को बदला है।
अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को मिलेगा।