नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक एवं रमेश मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव प्रमोद कुमार सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे और रांची के एक अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे औरंगाबाद जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. प्रमोद कुमार सिंह बारुण प्रखंड के बहुआरा गांव के निवासी थे। वे अपने मृदुल व्यवहार, सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। बैंक सेवा के दौरान ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम करने वाले प्रमोद बाबू सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।
रमेश मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके आकस्मिक निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज खुद को असहाय महसूस कर रहा है।
जिले के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।