नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कोयला भवन के सभागार में संशोधित झरिया मास्टर प्लान तथा झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की गतिविधियों के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि पुनर्वासित परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पेंशन सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी आईआईएम के साथ तकनीकी सहयोग लेकर निगरानी की जा रही है।