किसान ने की 25 बीघा में रोपनी
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मदनपुर। मदनपुर प्रखंड के बनियां पंचायत के सोनडीह गांव में रविवार को परंपरागत लोक संस्कृति कृषि मधुर गीतों के साथ धान रोपनी का कार्य शुरू हुआ है। किसान मानसून की पहली बारिश में ही अपने खेतों में धान की रोपनी करने में जुट गए हैं। किसान चन्द्रशेखर प्रताप सिंह उर्फ लड्डू सिंह अपने 25 बिघा खेत में धान रोपने का कार्य प्रारंभ किए हैं। उन्होंने बताया कि इस धान रोपनी की प्रक्रिया में 27 दिन पूर्व धान का बिज की बुआई की गई थी। उसके बाद जब बिचड़ा में तैयार हुआ। धान रोपनी में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और वे पारंपरिक गीतों का गायन कर धान रोपाई करने लगी जिससे मगध की लोक संस्कृति की झलक दिखने लगा।
लड्डू सिंह ने बताया कि इतना पहले धान रोपने का मुख्य कारण उपज को बढ़ाना है। यदि अद्रा से पहले धान रोपने पर एक बीघा खेत में धान पांच से 6 क्विंटल अधिक होता है। हमें पहले धान रोपने से फायदा होता है। एक बीघा में गंगा कावेरी धान की उपज लगभग 25 क्विंटल होगा। यदि इसी धान को 25 दिन बाद रोपेंगे तो इसकी उपज 5 क्विंटल कम होगी। इसलिए, पहले धान रोपने से किसानों को अधिक उपज का लाभ मिल सकती है। उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। किसानों ने इस बात को ध्यान में रखते हुए पहले धान रोपनी का फैसला किया है और वे अपनी फसल के लिए आशान्वित हैं।
किसानों का कहना है कि मानसून की बारिश ने उनकी फसल के लिए बहुत ही अनुकूल परिस्थितियां पैदा की हैं। वे अपनी फसल की देख भाल करने में जुट गए हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें अच्छी उपज मिलेगी। इस तरह प्रखंड क्षेत्र के सोनडीह गांव में धान रोपनी का कार्य जोरों पर है और किसानों को उम्मीद है कि उन्हें अच्छी उपज मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।