महावारी, खून की कमी, यौन उत्पीड़न की दी गई जानकारी
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। मसौढी के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए “सखी सहायता डेस्क” की शुरुआत की गई है। ऐसे में मसौढी के खरांट उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम कुमारी और शिक्षिका ब्यूटी कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं के बीच उनकी समस्याओं को सुनी गई, इसके अलावा, एनीमिया (खून की कमी) की जांच, परामर्श, माहवारी के प्रति जानकारी के अलावा यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई।
दरअसल प्रारंभिक शिक्षा व समग्र शिक्षा अभियान में सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश जारी किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ बेटियों के आत्मविश्वास, आगे बढ़ने पर इसके जरिए काम होगा. ऐसे में मसौढी के खरांट उच्च माध्यमिक विद्यालय में इसे विधवत रूप से शुरू कर दिया गया है, जहां पर सभी महिला शिक्षकों के द्वारा छात्राओं को बखूबी तौर पर उनके शारीरिक बदलाव खून की कमी अन्य पोषक तत्व गुड टच बैड टच के अलावा स्कूल से बाहरी स्थिति के बारे में विशेष तौर पर उन सभी छात्रों के बीच सिखाया जा रहा है और बताया भी जा रहा है कि वह कैसे अपने आप को इसके प्रति जागरूक हो सके।

इस सखी डेस्क का संचालन कर रही महिला शिक्षिका ब्यूटी कुमारी ने बताया की स्कूल के अंदर और स्कूल के बाहर के लड़कियों को और उसके शारीरिक बदलाव के बारे में जरूरी बातें उन्हें बताया जा रही है माहवारी के दिन कैसे अपने आप को सुरक्षित रखें, कैसे खुलकर अपने शिक्षकों से अपने माता-पिता से बात करें उनसे भी चीजों के बारे में बतलाया जा रहा है।
स्कूल की प्रधानाध्यापक अनुपम कुमारी ने बताया कि स्कूलों को सखी सहायता डेस्क किशोर होती बेटियों को यह सखी सहायता डेस्क हर तरह से रास्ता दिखायेगा. इसमें स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सभी किशोरियों की स्वास्थ्य जांच करायी जायेगी.. हम लोग हर चीज के बारे में उनसे बात कर सकेंगे। छात्राओं में सुहानी,डॉली, शिवानी, रितु, ललिता प्रियंका कुमारी आदी ने कहा की यह एक अच्छा प्लेटफार्म है हमें कई चीजों के लिए असहज महसूस होती थी, कई लोगों से बहुत सारी बात नहीं कर पाते थे लेकिन हमारे स्कूल मे हमारी मैंम बहुत कुछ खुलकर बात करेंगे।
मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यपी का अनुपमा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सोनी आनंद, नीतू कुमारी, बॉबी प्रवीण आदि शामिल रहे।