नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
अररिया। स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, अररिया में वार्षिक परिणाम दिवस सह अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आफताब अज़ीम उर्फ पप्पू अज़ीम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को एक थैले में उनका वार्षिक परिणाम, कक्षा दिनचर्या, पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक पंचांग प्रदान किया गया, ताकि वे आगामी सत्र की शैक्षणिक योजना से पहले से अवगत हो सकें।

कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं शैक्षणिक मॉडल एवं परियोजनाएँ रहीं, जिन्हें सभी ने काफी सराहा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभिभावकों के लिए जलपान की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन और अधिक सुव्यवस्थित एवं आनंदमय बना।
अंत में विद्यालय के निदेशक ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नए सत्र के लिए वार्षिक शैक्षणिक योजना जिसमें कक्षा दिनचर्या, अवकाश, गृहकार्य, परीक्षा कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम शामिल हैं पहले से ही तैयार कर ली गई है, ताकि विद्यार्थियों को एक व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वातावरण मिल सके।