नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मसौढ़ी के अनुमंडल परिसर में आर्यभट्ट परिवार मंच के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां एसडीएम अभिषेक कुमार ने कई जगहों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता कोमल किरण, अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनाली कुमारी, समेत अनुमंडल के सभी पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना’। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक चीजों में से एक है, जिसके चलते पर्यावरण को इससे अत्यधिक नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संतुलन करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।
इसके अलावा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी वृक्षारोपण किया गया, जहां प्राचार्य डॉ श्वेता सोनाली शामिल रही। सबों ने पौधारोपण करते हुए पेड़-पौधों व पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आर्यभट्ट परिवार मंच के संयोजक डॉ मंगल, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, दीपक शर्मा, अनिल कुमार मिट्ठू, सिंदर सिंह बग्गा,श्याम कुमार, नीरज शर्मा,टनटन यादव , अभय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।