आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष बनी आशा देवी
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल, औरंगाबाद में कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न का रोकने हेतु आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अंचल, औरंगाबाद के निम्नवर्गीय लिपिक आषा देवी को अध्यक्ष, कार्यालय परिचारी मनोरमा कुमारी, उमा देवी को पदेन सदस्य बनाया गया है।
साथ ही प्रावधान के अनुसार बाह्य रूप में क्षत्रिय नगर औरंगाबाद निवासी समाजसेवी व नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के तहत प्रोत्साहित स्वयं सहायता समूह क्षत्रिय नगर के अध्यक्ष सिम्पी कुमारी (पति संजीव कुमार सिंह) को सदस्य बनाया गया है।
ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अंचल, औरंगाबाद के अधीक्षण अभियंता ई. प्रेम प्रकाश रंजन ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक- 12693 अनु0 दिनांक 18 दिसम्बर 2025 द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोश) अधिनियम, 2013 के आलोक में कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न रोकने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के संकल्प ज्ञापांक 17903 दिनांक 29 दिसम्बर 2014 में दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अंचल, औरंगबाद के कार्यालय में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति द्वारा महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न को रोकने जैसे कार्यों को किया जायेगा।