नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद जिला जनता दल यू का जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को बनाए जाने पर जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष का जो मनोनयन किया है उस पर खड़े रहने का अक्षरशः पालन सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने में औरंगाबाद जिला जदयू के सभी कार्यकर्ता तत्पर रहते हुए सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों को मदद करेंगे।
बधाई देने वालों में पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री सदस्य सत्येन्द्र सिंह चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष एवं देव प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, जिला महासचिव अधिवक्ता इरशाद अहमद, संजय कुमार पटेल, हसपुरा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल, ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार, दाउदनगर के प्रखंड अध्यक्ष दिपक पटेल, देव के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, बारूण के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, जिला महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता, सुरीठ सिंह, रामाकांत सिंह, बीरेंद्र मेहता, जीतेन्द्र कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा एवं मुकेश पटेल आदि शामिल हैं।