नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद कार्यसमिति चुनाव 2026-28 की मतगणना के आखिरी दिन सहायक सचिव पद एवं वरीष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतगणना की गई। सहायक सचिव पद पर सतीश कुमार स्नेही ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

मतगणना में सहायक सचिव पद के लिए सतीश कुमार स्नेही को 406 वोट मिले, जबकि श्यामनंदन तिवारी को 295 वोट, पवन कुमार सिंह को 280 वोट और मनोज कुमार सिंह को 220 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर सतीश कुमार स्नेही, श्यामनंदन तिवारी एवं पवन कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया।
वहीं वरीष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर यमुना प्रसाद सिंह, मो. अकमल हसन, अनील कुमार सिंह, संत सिंह एवं महेश प्रसाद सिंह विजयी हुए। इस पद के लिए यमुना प्रसाद सिंह को 270 वोट, मो. अकमल हसन को 234 वोट, अनील कुमार सिंह को 214 वोट, संत सिंह को 179 वोट तथा महेश प्रसाद सिंह को 176 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा ओंकार कुमार सिंह को 168 वोट, मिथलेश कुमार को 166 वोट, विपिन बिहारी मिश्रा को 130 वोट, संजय कुमार सिन्हा को 126 वोट, अम्बुज कुमार सिन्हा को 116 वोट, सुनील कुमार सिंह को 95 वोट और सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह को 90 वोट मिले।

चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तथा सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह और अभय कुमार ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न होने पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिवक्ताओं एवं उम्मीदवारों को बधाई दी तथा विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।