नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज भारतीय जनता पार्टी गयाजी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रद्धेय महादेव बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस क्रम में उन्होंने दिवंगत नेता के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
डॉ. प्रेम कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने कहा कि महादेव बाबू का संपूर्ण जीवन संगठन और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी गया जिले में काफी मजबूत हुई और संगठन को नई दिशा व ऊर्जा मिली। वे एक समर्पित, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेता थे, जिनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि महादेव बाबू का योगदान न केवल पार्टी बल्कि समाज के लिए भी अमूल्य है। उनके आदर्श और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
मौके पर राजनंदन गांधी, सचिन ठाकुर, दीनानाथ जी सहित अन्य मौजूद रहे।