समाजसेवी अरुणलता सिन्हा की प्रतिमा का हुआ अनावरण
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। माता-पिता के प्रति श्रद्धा भारतीय सनातन संस्कृति का मूल तत्व है और और हमारी संस्कृति में पितृ ऋण चुकाना पुत्र का दायित्व है। यह बातें बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने रविवार को बारून में प्रख्यात समाजसेविका अरुणलता सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय अरुणलता सिन्हा के पुत्रों कमल किशोर और श्रीराम अम्बष्ट के पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान की चर्चा की।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर द्वारा अपने स्मृतिशेष माता-पिता की प्रतिमा का स्थापना किया जाना एक प्रशंसनीय कार्य है और इस प्रकार उन्होंने अपने जन्मदाताओं को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाला शंभूनाथ और स्वर्गीय अरुणलता सिन्हा का परिवार पत्रकारिता, प्रशासन, तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस परिवार को यह प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली है।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी स्व अरुणलता सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी प्रेरणा से उनके परिवार के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की चर्चा और उपलब्धियां की चर्चा की।

इस कार्यक्रम को रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आज के दौर में जब मूल्य का पतन हो रहा है ऐसी स्थिति में कमल किशोर और श्रीराम अम्बष्ट द्वारा अपने माता-पिता को ऐसा सम्मान दिया जा रहा है। समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम को नगर परिषद के अध्यक्ष उदय प्रसाद गुप्ता, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व अरुणलता सिन्हा के पुत्र बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक कमल किशोर ने अपनी मां अरुणलता सिन्हा और अपने पिता लाला शंभूनाथ के जीवन का वर्णन किया और उनसे मिले मार्गदर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार इन दोनों के आदर्शों पर चल रहा है और समाज को हमेशा इस परिवार ने कुछ देने की कोशिश की है।
इस कार्यक्रम का संचालन शंकर कैमूरी ने किया। मौके पर जदयू नेता विश्वनाथ सिंह, अधिवक्ता संघ के महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, ऑल इंडिया हॉकर्स फोरम के नेशनल सेक्रेट्री इरफान अहमद फातमी, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेमेंद्र मिश्र, चंदन सिंह, डॉ निर्मल, पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रसाद, हजारी, अनिल टाइगर, अनिल कुमार यादव, विभूति नारायण पांडेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र यादव, अभिषेक, राजकिशोर सोनी, अजय श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, मैकू राम, प्रकाश सिन्हा, डॉ वैभव श्रीवास्तव, कौस्तुभ, साकेत, डॉ स्वदीप, भूपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।