परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जिले के देव प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री तथा पूर्व मुखिया मनीष पाठक के पिता बलभद्र पाठक के निधन की सूचना मिलने पर उनके पैतृक गांव केताकी पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने दिवंगत बलभद्र पाठक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, संस्कार और समाज सेवा के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि बलभद्र पाठक काफी समय से बीमार चल रहे थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, भाजपा नेता अनिल सिंह और शिक्षक नेता अशोक पांडेय उपस्थित रहे।
बलभद्र पाठक के निधन पर भाजपा के कई नेताओं और समाजसेवियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता आदित्य शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा, युवा भाजपा नेता शुभेंदु शेखर सिंह, अनिता सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, नलिनी रंजन, रवि सिंह, राजकुमार सिंह, आशु अभिनव, विनय शर्मा, भाजपा नेता आलोक सिंह, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, मुनीन्द्र राम, बिनोद चन्द्रवंशी, जिला प्रवक्ता जुलेखा खातून, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।