नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बोकारो। बेरमो अनुमंडल के गोमिया के जंगलवर्ती क्षेत्रों में जंगली हाथियों के हमले में बीते तीन दिनों के अंदर एक चार वर्षीय बच्चा सहित पांच लोगों की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बंधक बना लिया है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे गोमिया क्षेत्र के रेंजर को भी ग्रामीणों ने बंधक बनाकर अपने साथ बैठाया रखा। जेएलकेएम की नेत्री पूजा महतो ने रेंजर के समक्ष आरोप लगाया कि जिस प्रकार से जंगल में अवैध उत्खनन एवं अवैध कटाई हो रही है और जंगल समाप्त हो रहा है तो जंगली जानवर गांव में पहुंचेंगे ही।
मामले को लेकर बोकारो रेंजर बटुकेश्वर पासवान ने कहा कि हम और हमारा क्यू आर टीम दिन रात मेहनत कर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना में जिन लोगों की भी मौत हुई है उन लोगों को तत्काल 25-25 हजार रुपया मुआवजा राशि उपलब्ध कराया जा रहा है और जो लोग घायल है उनको भी 25000 रुपए और उनके इलाज का पूरा खर्च विभाग के द्वारा किया जा रहा है। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा भी सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलेगा।
ग्रामीण काफी आक्रोशित है। विभागीय अधिकारियों द्वारा ठोस निर्णय, स्पष्ट नीति और ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक स्थिति पर कोई अंतिम निर्णय संभव नहीं है।