नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच में जहां तकनीक है वहां तरक्की है, जहां भाजपा सरकार है वहां गरीब का कल्याण है। शासन अब सेवा है सरकार अब सहभागी है सुशासन अब संस्कृति है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पालिटिक्स आफ परफार्मेंस लेकर आयी है। 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी लेकिन अब विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। यही है वो बुलंदी जहां भारत आज पहुंच गया है। सिर्फ आंकड़े नहीं, ये नये भारत की उपलब्धियां हैं। यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने गुरुवार को औरंगाबाद जिला अतिथि गृह में कही। वे मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
श्री शर्मा ने कहा कि आज आर्थिक उन्नति में भारत 11वें में से चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। 60 वर्षों में 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था से 11 वर्षों में 4 ट्रिलियन तक की छलांग हुआ है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। आज देश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत देश के 55 करोड़ लोगों का बैंक खाता खुला है। वहीं भारत इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भारत माला, सागरमाला, उड़ान योजना से सड़क, बंदरगाह और हवाईअड्डे के संपर्क में क्रांति आई है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है। चिकित्सा के क्षेत्र का भविष्य उज्जवल हुआ है। 2014 में मेडिकल कालेजों की संख्या 387 थी आज 2025 में 780 हो गई है। MBBS सीटें 2014 से पहले 51,348 थी आज 1.18 लाख से अधिक हो गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान कार्ड, 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रूपए का मुफ्त इलाज संपन्न हुआ है। 6.5 करोड़ लोगों को 81,979 करोड़ का लाभ मिला है। आज हर साल एक नया IIT, और IIM खुल रहा है। हर हफ्ते एक नये विश्वविद्यालय की स्थापना, हर दिन एक नये कालेज का उद्घाटन हो रहा है।
प्रेस वार्ता की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी व संचालन जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने किया। मौके पर प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी सीडी शर्मा, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, वैभव विशाल टैगोर, उपाध्यक्ष शारिका शेखर, रंजीत कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, अनीता सिंह, उज्वल सिंह, मनोज सिंह, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।