बीडीओ ने आवास सहायक, लोहिया स्वच्छता पर की समीक्षा बैठक
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। सोमवार को धनरूआ प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सीमा कुमारी ने सभी आवास सहायक के साथ समीक्षा बैठक की। जहाँ बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता की प्रगति की पीएमएवाईजी में समीक्षा की। जहाँ तकरीबन 299 लाभुकों को घर बनाने के लिए तीसरी किस्त की राशि दी जा चुकी है, फिर भी उनका आवास अधूरा पड़ा है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने साफ कहा कि आवास सहायक अपने काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण योजना की रफ्तार काफी धीमी है, इसके पीछे आवाज सहायक ने बताया मनरेगा की राशि नहीं मिलने से परेशानी हो रही है हालांकि एक हफ्ते के अंदर सभी अपूर्ण आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए एक समीक्षा बैठक की गयी।
बीडीओ सीमा कुमारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण, घर–घर कचरा उठाव एवं यूजर चार्ज की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित पंचायत के मुखिया, स्वच्छता प्रयेवक्षक मौजूद थे। ग्रामीण लोगों से घर–घर कचरा उठाव कार्य को सतत बनाये रखने के लिए प्रतिदिन प्रति घर एक रूपया यूजर चार्ज के रूप में देने के लिए प्रेरित किया गया। यूजर चार्ज के लिए प्रेरित करें। एवं इसकी जानकारी स्वच्छता मित्र ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।
इसके अलावा, जो गांव ओडीएफ प्लस (खुले में शौच मुक्त) के मानकों को पूरा करते हैं, उन्हें चिन्हित कर आदर्श ग्राम के रूप में घोषित किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने लाभुकों द्वारा बनाए गए व्यक्तिगत शौचालयों का भुगतान जांच के बाद करने का निदेश दिया। कहा कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयां अभी निर्माणाधीन हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया कि ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पर खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को भेजें। डिजिटल संचार निगरानी प्रणाली के तहत पंजीकृत परिवारों को व्हाट्सएप के माध्यम से स्वच्छता संदेश भेजने और फोन कर उनकी राय लेने के साथ-साथ गृह भ्रमण करने का भी निर्देश दिया गया।