नवबिहार टाइम्स संवाददाता
औरंगाबाद। नगर पंचायत देव में बिहार विधान परिषद के सभापति प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह एवं समाजसेवी देव नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी रही रिंकू सिंह द्वारा कुम्हार (मूर्तिकार) समाज के लोगो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
आलोक कुमार सिंह ने कहा कि कुम्हार समाज के लोग प्रारम्भ से ही शिल्प कला में निपुण होते है। मिट्टी से बने बर्तन चाहे वह घड़ा हो या सुराही, मिट्टी के कुल्हड़ हो या पानी पीने का ग्लास, दैनिक पूजन से लेकर दीपावली जैसे पर्व के लिये विशेष कर दीपक का निर्माण यह सब इसी समाज के लोगो द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। किसी भी शुभ कार्य मे कलश से लेकर यज्ञ जैसे मौके पर आवश्यकता के अनुसार बनने वाले बर्तन शुद्धता और पवित्रता के साथ उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी इसी समाज के द्वारा किया जाता रहा है। पहले के समय में मिट्टी के घरों के निर्माण में खपड़ा का निर्माण इसी समाज के द्वारा किया जाता था तभी एक समृद्ध भवन आश्रय का निर्माण होता था। आज ऐसे समाज जिन्होंने मिट्टी से निर्माण और सजीव निर्माण का कार्य करते ऐसे मूर्तिकार समाज के लोगो को सम्मानित कर हम गौरवान्वित हो रहे है।
इस अवसर पर सुभाष प्रजापति, विलास प्रजापति, आजाद प्रजापति, पंकज कुमार प्रजापति, मुरारी प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, आनंद मोहन प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, विकास प्रजापति, कैलाश प्रजापति, भीम प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, सुदामा प्रजापति, शरद प्रजापति, गुड्डु प्रजापति, माला देवी, कुसुमी देवी, सोना देवी, मीना देवी, ललिता देवी, जितेंद्र प्रजापति सहित अन्य मूर्तिकार को सम्मानित किया गया।