नवबिहार टाइम्स संवाददाता
रफीगंज। रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेल्हारिया गांव के समीप एक चार पहिया वाहन को साइड देने के क्रम में एक ट्रैक्टर पलटी मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बेल्हारिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा के रूप में की गई है। जितेंद्र कुमार शर्मा हसपुरा के कोईलवा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
समाजसेवी राज कुमार ने बताया कि मृतक शुक्रवार की सुबह अपने घर से बांस बीघा के पास कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घटित हुई। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए शिक्षक को दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई।