रामपुर। नवबिहार टाइम्स संवाददाता
करमचट थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव की है जहां मंगलवार की दोपहर पोखरे में डुबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक दुलारचंद पासवान का करीब साढ़े तीन वर्षीय पुत्र बादल कुमार वही दूसरा कमलेश पासवान के करीब 3 वर्षीय पुत्र मंजी कुमार बताया जाता है। इस बात कि जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
उक्त दोनों बच्चों की मौत हो जाने से घर का चिराग बुझ गया। क्योंकि उक्त दोनों बच्चे अपने-अपने माता पिता के एकलौता संतान थे। घटना के समय दोनों के माता-पिता काम करने के लिए बधार में गए हुवे थे। परीजनो के चीख पुकार से सभी लोगों का कलेजा कॉप जा रहा था ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गए थे। वहां छुट्टी होने के बाद घर आया। जब बच्चे घर आया तो देखा कि माता पिता घर पर नहीं हैं।
इसके बाद उक्त दोनों बच्चे एक साथ खेलने के लिए पोखरा पर चले गए। जहां खेलने के दौरान पोखरा में गिर पड़े। जहां डुबने से दोनों की मौत हो गई। यह घटना कब हुई किसी को पता नहीं है। जब करीब दो बजे धान की रोपनी कर लौट रही महिलाओं ने देखी की दो बच्चे शव पानी तैर रहा था। ऐसा देख महिलाओं ने शोर शराबा की तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों को पोखरा से मृत अवस्था में बाहर निकाला।
इस बात कि जानकारी मिलते ही करमचट थानाध्यक्ष विकास कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मौके पर पहुंची सीओ अन्नू कुमारी ने बताया कि सरकार के द्धारा मिलने वाला मुवाजा मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।
मौके पर प्रमुख घुरा यादव, बीडीसी जहांगीर अंसारी, बीडीसी प्रतिनिधि पेड़ा सिंह , समाजसेवी पुष्कर पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते नजर आए।