स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर 2 घंटो तक किया सड़क जाम
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। मसौढ़ी कादरीगंज मार्ग के भैसवां में शनिवार की सुबह एक बेकाबू ऑटो ने एक बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें ऑटो पर सवार एक डेवां गांव की रहने वाली 25 वर्षीय लड़की और एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी लोगों को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया, वहीं ऑटो ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसे डांट फटकार लगाई। ऐसे में ऑटो ड्राइवर गुस्से में लाल होकर वहां से भाग गया।

फिर 6-7 की संख्या में लोगों को लेकर हथियार के साथ भैसवां पहुंचा और एक लड़के को साथ में ले जाने लगे जिसको देख स्थानीय लोगों ने खदेडा। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाते हुए घंटों विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रही, मौके पर मसौढी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और एक खोखे को जप्त किया है।
मसौढी पुलिस ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उन सबों को पकडा जायेगा, इस पूरे मामले में अभिनव कुमार उर्फ दीपक उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात टेंपो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां बताया है कि अगरपुर और बारिबिगहा गांव के 6-7 की संख्या में हरवे हथियार से आकर मारपीट किया है। वह इस पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस उसे पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।