नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। शहर के विवेकानंद वीआईपी स्कूल परिवार ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह ने होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि होली की पारंपरिक के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। भारत विविध सभ्यता संस्कृति का अनुपम मेल है। भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक सी बी रमन की स्मृति में आज देश विज्ञान दिवस के रूप में मनाता है। वैज्ञानिक खोज और शोध का परिणाम है कि पाषाण युग से निकल कर हम अंतरिक्ष पर कदम रख दिए हैं।

आज के युवाओं को नए तरीके से सोचना होगा। हर विषय पर तर्कशील होना होगा। तब हम भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ला सकते हैं। यह होली हमे संदेश देता है कि हमे समाज के हर व्यक्ति के साथ मिलजुल समानता के साथ रहना है। सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं संप्रेषित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन मनीष वत्स, उपप्राचर्या सूची कुमारी ने कहा कि इस होली पर सम्पूर्ण मानवता की खुशहाली व समृद्धि की कामना करते हैं। बच्चों की परीक्षा का भी यह समय है वे उत्साह के साथ होली भी मनाएं और परीक्षा की दृष्टि से तन्मयता से अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें, उनके सफलता की कामना करता हूँ।