नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। आज कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रबी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा प्रखण्ड बारूण की पंचायत जनकोप अंतर्गत ग्राम प्रितमपुर में किया गया। उक्त प्रयोग कृषक मंटू पाण्डेय, पिता स्व बालस्वरूप पाण्डेय के खेसरा संख्या-622 में किसान सलाहकार विपीन मालाकार को आवंटित किया गया था।

फसल कटनी प्रयोग 10 मीटर x 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में सम्पन्न किया गया, जिसमें 15.120 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इस आधार पर औसत उपज दर 30.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों को सटीक उपज का अनुमान उपलब्ध कराना तथा कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान संतन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, संदीप राज, जिला कृषि पदाधिकारी, सुशील कुमार चौधरी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, निरज कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अनंत कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, रामनरेश चौधरी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, उपेन्द्र कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, ओमप्रकाश दूबे, कृषि समन्वयक सहित प्रगतिशील किसान रंजन पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, रामनरेश पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय तथा अन्य ग्रामीण अरविन्द पासवान, कृष्णा राम, रवि पासवान आदि उपस्थित थे।