By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे भारी वाहन, उड़ती धूल से लोग परेशान, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता अंबा (औरंगाबाद)। एनएच 139 पर औरंगाबाद से हरिहरगंज के…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    पूर्णिमा पर अदरी नदी तट पर दिव्य महाआरती और दीप महायज्ञ

    भक्तिमय माहौल में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। अखिल विश्व…

    By NBT Admin
    BiharPatna

    गुड फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा, प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया याद

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता मसौढ़ी। गुड फ्राइडे के अवसर पर मसौढ़ी स्थित गिरजाघर…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRamghar

    पीवीयूएनएल की पहल : ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम

    “4 माह का ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 आईटीआई युवाओं…

    By NBT Admin
    JharkhandRamghar

    पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता पतरातू (रामगढ़)। पीवीयूएनएल के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    सरायढेला सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे भारी वाहन, उड़ती धूल से लोग परेशान, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

पूर्णिमा पर अदरी नदी तट पर दिव्य महाआरती और दीप महायज्ञ

गुड फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा, प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया याद

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

25 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा देव कार्तिक छठ मेला का आयोजन 

NBT Admin
Last updated: September 20, 2025 7:43 pm
By NBT Admin
Share
6 Min Read
SHARE

सभी मार्गों की मरम्मति कार्य तत्काल पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को मिला निर्देश

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज समाहरणालय सभाकक्ष में देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक अम्ब्रिश राहुल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि देव कार्तिक छठ मेला का आयोजन 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं व्रतियों का आगमन होगा, जिसके दृष्टिगत समुचित तैयारी एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने स्तर से समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि देव कार्तिक छठ मेला का आयोजन सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

आवास व्यवस्था

- Advertisement -

व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आवासन हेतु मेला क्षेत्र में कुल 09 स्थलों को चिन्हित किया गया है। इनमें राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय का मैदान, राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के पश्चिम का भाग, मालेनगर के पास, हरिकीर्तन बीघा के पास, पैक्स गोदाम का उत्तरी भाग, थाना परिसर के समीप, सिंचाई कॉलोनी का मैदान, चांदपुर मध्य का मैदान, संत विजय दास धर्मशाला बहुआरा मोड़ के पास तथा नरची गेट के समीप दिवाकर नगर शामिल हैं। इन स्थलों पर टेंट, पंडाल, लाइटिंग, जनरेटर, दरी आदि की संपूर्ण व्यवस्था बीआरबीसीएल नबीनगर, एनएसपीटीएस नबीनगर, श्री सीमेंट औरंगाबाद, पंजाब नेशनल बैंक औरंगाबाद, भारतीय स्टेट बैंक औरंगाबाद, इंडियन बैंक औरंगाबाद, आईसीआईसीआई बैंक औरंगाबाद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया औरंगाबाद एवं अंचल अधिकारी औरंगाबाद के सहयोग से कराई जाएगी।

सड़क एवं अधोसंरचना व्यवस्था 

- Advertisement -

देव के आसपास जोड़ने वाले सभी मार्गों की मरम्मति कार्य तत्काल पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी मार्गों को दुरुस्त करना अनिवार्य है।

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था 

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, विशेषकर महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। तालाब परिसर एवं मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध गुमटी या मांस-मछली की दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को चिह्नित कर अभिलंब हटाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। विधि व्यवस्था प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्ता औरंगाबाद, अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद को दायित्व सौंपा गया है।

- Advertisement -

पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा 

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया गया है कि बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती की जाए तथा मेला अवधि में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था भी की जाएगी। चिकित्सा सुविधा हेतु सिविल सर्जन औरंगाबाद को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित किया जाए। आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु एंबुलेंस, स्ट्रेचर, पर्याप्त जीवनरक्षक औषधियाँ तथा महिला एवं पुरुष विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था 

- Advertisement -

मेला अवधि में वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए यातायात प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित कर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अग्निशमन व्यवस्था 

मेला क्षेत्र में अग्निशामक वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया गया है। छठ पर्व की अवधि में सूर्यकुंड के समीप 02, थाना के समीप 02 तथा ब्लॉक परिसर के समीप 01 अग्निशमन वाहन 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न आवासन स्थलों पर भी अग्निशमन वाहनों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

आपदा प्रबंधन 

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को प्रतिनियुक्त करने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग से अनुरोध किया जाएगा। दोनों सूर्यकुंड तालाबों के पास पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, गोताखोर, जाल एवं अन्य सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाएगी।

तकनीकी एवं निगरानी व्यवस्था 

मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, सूर्य मंदिर के गर्भगृह एवं अर्घ्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, मेला क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी, जिसमें एक दंडाधिकारी एवं एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। नियंत्रण कक्ष में आवश्यकता अनुसार वालंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स की भी प्रतिनियुक्ति होगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्वेतांक लाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव एवं बेवी प्रिया सहित सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी देव, अंचलाधिकारी देव, मंदिर न्यास समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:will-be-done-from-25-to-28-October
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे भारी वाहन, उड़ती धूल से लोग परेशान, जिम्मेदार बने मूकदर्शक
लेटेस्ट न्यूज़ National
पूर्णिमा पर अदरी नदी तट पर दिव्य महाआरती और दीप महायज्ञ
लेटेस्ट न्यूज़ National
गुड फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा, प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया याद
लेटेस्ट न्यूज़ National
महादेवी वर्मा सम्मान समारोह 5 अप्रैल को, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो दर्जन से अधिक देशों के कायस्थ
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

औरंगाबाद में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
लेटेस्ट न्यूज़ National
मंदिर परिसर में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
लेटेस्ट न्यूज़ National
अयोध्या में गौतम अदाणी का आस्था और सेवा का संदेश
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद में VWDC के जरिए पहली बार कमज़ोर साक्षी का बयान दर्ज
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं लगातार प्रयास : वीरेंद्र सिंह 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की जीप ट्रक से टकराई, सात की मौत

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

एनटीपीसी नबीनगर लिख रहा विद्युत उत्पादन और ग्रामीण विकास की नयी कहानी

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

हनुमान नगर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन सम्पन्न, भक्ति में डूबा पूरा मोहल्ला 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?