नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मसौढ़ी जेल में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के प्रति जागरूक करते हुए महिला बंदियों को सम्मानित किया गया। जेलर उमाशंकर ने महिला बंदियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हे सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति जागरूक किया. बहरहाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरे देश में महिलाओं के मान-सम्मान अधिकार के बारे में उन्हें न केवल जागरूक किया गया बल्कि कई संकल्प भी लिए गए।
जेलर उमाशंकर ने बताया की हर महिलाओं को स्वतंत्र रूप से कई अधिकार मिले है। ऐसे मे जेल में बंद महिला बंदी को भी सम्मानित करते हुए उन्हे सामाजिक दायित्वो के प्रति जागरूक किया गया।